
12,700 करोड़ की लागत से पूरा होना है Mumbai का ये प्रोजेक्ट, होंगे ये फायदे
AajTak
करीब 12 हजार 700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मुंबई का कोस्टल रोड प्रोजेक्ट अब संभवत: 2023 तक पूरा हो जाएगा. हालांकि इसे 2022 में ही पूरा हो जाना चाहिए था. लेकिन कोर्ट में केस की वजह और कोराना महामारी की वजह से ये प्रोजेक्ट विलंब हो गया. और अब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल का कहना है कि काम तेजी से हो रहा है. तीन शिफ्ट में हो रहा है. और नवंबर 2023 तक ये काम पूरा हो जाना चाहिए. बता दें की प्रोजेक्ट का 40 फीसदी काम पूरा हो गया है. देखें आज तक संवाददाता पंकज उपाध्याय की ये खास रिपोर्ट.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









