
12 से 18 महीनों में खत्म हो जाएंगी ये नौकरियां! Microsoft के AI CEO का बड़ा दावा, जानिए पूरी जानकारी
ABP News
Microsoft AI CEO: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रफ्तार लगातार बढ़ रही है.
Microsoft AI CEO: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. इसी बीच Microsoft के AI प्रमुख Mustafa Suleyman ने बड़ा दावा किया है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में ज्यादातर व्हाइट-कॉलर नौकरियों के कामकाज के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. उनका मानना है कि कंप्यूटर पर आधारित कई पेशे अब AI के जरिए बड़े पैमाने पर ऑटोमेट हो सकते हैं.
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो लोग दिनभर कंप्यूटर पर काम करते हैं चाहे वह कानून, अकाउंटिंग, मार्केटिंग या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट हो उनके रोजमर्रा के कई कार्य AI संभाल सकता है. रिपोर्ट बनाना, डेटा का विश्लेषण करना, कॉन्ट्रैक्ट की जांच करना या रणनीति तैयार करना जैसे काम अब मशीनें भी कर सकती हैं.
सुलेमान के अनुसार, यह बदलाव दूर के भविष्य की बात नहीं है. कंपनियां अभी से AI टूल्स अपनाकर खर्च घटाने और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही हैं. भारत से लेकर अमेरिका तक कई संस्थान इस तकनीक को तेजी से लागू कर रहे हैं.
Microsoft का फोकस अब तथाकथित प्रोफेशनल-ग्रेड AGI पर है यानी ऐसा एडवांस AI जो व्यवसायों के लिए बेहद सक्षम हो. इसका उद्देश्य ऐसे सिस्टम तैयार करना है जो ज्ञान-आधारित कामों में इंसानों जैसी दक्षता दिखा सकें.













