
12 साल के लड़के ने किचन में बना ली शराब, स्कूल ले जाकर दोस्त को पिलाई, फिर...
AajTak
केरल के तिरुवनंतपुरम में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12 साल के लड़के ने Youtube वीडियो देखकर घर पर शराब बना ली. फिर उसे अपने दोस्त को पिला दिया. शराब पीते ही दोस्त बीमार पड़ गया, जिसके अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. पुलिस ने बताया कि बनाई गई शराब के सैंपल ले लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं. जांच जारी है.
केरल के तिरुवनंतपुरम से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 साल के लड़के ने Youtube वीडियो देखकर शराब (Wine) बनाई और उसे अपने स्कूली दोस्त को पिला दिया. शराब के दो घूंट पीते ही दोस्त को बेचैनी और उल्टी होने लगी. इसके बाद उसे चिरायिनकीझू (Chirayinkeezhu) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल लड़के की तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई. पुलिस पूछताछ में शराब बनाने वाले छात्र ने स्वीकार किया कि उसके माता-पिता अंगूर खरीदकर लाए थे. उन्हीं अंगूरों का उपयोग करके उसने शराब बना ली. नाबालिग ने बताया कि शराब बनाने के लिए स्प्रिट या किसी अन्य तरह के अल्कोहल का उपयोग नहीं किया था. यूट्यूब वीडियो के अनुसार ही शराब को उसने एक बोतल में भरकर जमीन के नीचे दबा दिया.
पुलिस ने कहा कि लड़के की मां को पता था कि वह शराब बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. फिलहाल पुलिस ने शराब का सैंपल बोतल से एकत्रित कर कोर्ट से अनुमति से रासायनिक जांच के लिए भेज दिया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर जांच में सामने आया कि लड़के ने शराब में स्प्रिट या किसी अन्य तरह के अल्कोहल को मिलाया है, तो उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने लड़के के माता-पिता और स्कूल के अधिकारियों को मामले से संबंधित कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दे दी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








