
12 साल के बच्चे को थी जुए की लत, पैसों के लिए नाबालिग दोस्त ने किया मर्डर, मुंह पत्थर से कुचला
AajTak
नाबालिगों को जुआ खेलने की आदत थी. एक नाबालिग को घर से स्कूल फीस के लिए 1400 रुपये मिले थे. उसने जुआ खेल लिया. दोस्त से उसका पैसों को लेकर झगड़ा हुआ. इस दौरान उसके नाबालिग दोस्त ने उसे खाई में धक्का देकर मार दिया. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है.
गुजरात के जूनागढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पढ़ाई-लिखाई करने की उम्र में दो किशोरों को जुए की लत लग गई. जुआ खेलने के दौरान एक किशोर मोटी रकम जीत गया. यह बात उसके दोस्त को रास नहीं आई तो उसने किशोर को गहरी खाई में धक्का दे दिया और फिर पत्थर से उसका मुंह कुचल दिया. पुलिस ने नाबालिग आरोप को पकड़ा है, फिलहाल उसे बाल सुधार गृह में रखा गया है.
दरअसल, 22 मई को जूनागढ़ पुलिस को सूचना को 12 साल के नाबालिग के गुम होने की सूचना मिली थी. उसकी तलाशी के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. इसी दौरान ऊपरकोट किले की खाई में बच्चे का शव मिला था. परिवार ने शव लापता बेटे के होनी की पुष्टि की थी. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.
इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि नाबालिग को जुआ खेलने की आदत थी. पुलिस को पता कि दो दिन पहले पिता ने स्कूल फीस के लिए नाबालिग को 1400 रुपये दिए थे. जब पुलिस ने शव बरामद किया था तो उसके पास से वह रुपये नहीं मिले थे.
धक्का मारा फिर सिर कुचला
पुलिस की पूछताछ में नाबालिग को आखिरी बार उसके दोस्त के साथ देखे जाने की बात सामने आई. जब पुलिस ने उसके नाबालिग दोस्त को पकड़ और सख्ती से पूछताछ की तो उसने दोस्त की हत्या की कबूल कर ली.
नाबालिग आरोप ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ ऊपरकोट किले की पहाड़ी पर जुआ खेलने के लिए गया हुआ था. इस दौरान दोस्त उसके सारे पैसे जीत गया था. हम दोनों का पैसों को लेकर झगड़ा हो गया. मैंने गुस्से में उसे पहाड़ी से धक्का दे दिया. फिर नीचे जाकर पत्थर से उसका चेहरा खराब कर दिया और वहां से रुपये लेकर भाग आया. पुलिस का कहना है कि 15 साल के आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








