
12 साल के बच्चे के साथ दो भाइयों ने की कुकर्म की कोशिश, असफल होने पर कर दी हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 25 मार्च को गायब हुए एक बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक पहले आरोपियों ने बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश की लेकिन जब बच्चे ने शोर मचा दिया तो गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 12 साल के नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों ही पेशे से राजमिस्त्री हैं. पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में एक तालाब में 12 साल के लड़के का शव मिला था जिसके बाद दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक आरोपियों में से एक ने नवी मुंबई के ठाकुरपाड़ा इलाके से बच्चे का अपहरण कर लिया और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार, जब लड़के ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की.
लड़के का शव नवी मुंबई के तलोजा के पास एक गांव के तालाब में मिला. पुलिस ने कहा कि 25 मार्च को खेलने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद वो बच्चा लापता हो गया था, जिसके बाद शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई.
रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को ढूंढने के दौरान उसक शव तलोजा के पास एक तालाब में मिला. बच्चे के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर चोट के निशान थे. पुलिस ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर इस हत्या के आरोप में मोहम्मद कुद्दुस शेख और उसके भाई आजाद कुद्दुस शेख को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी भाइयों में एक ने बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश की थी लेकिन बच्चे ने उसका विरोध किया और शोर मचा दिया. आरोपी ने इसके बाद बच्चे का सिर पत्थर से कुचल दिया और कपड़े के टुकड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की. इस मामले में पुलिस आगे की जांच चल कर रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










