
'12वीं में नंबर कम, तो घर नहीं मिला', रेंट पर फ्लैट ढूंढ रहे शख्स की आपबीती
AajTak
बेंगलुरु में किराए का घर मिलना बड़ा मुश्किल है. इसके लेकर एक शख्स ने जब ब्रोकर से बातचीत का स्क्रीन शॉट शेयर किया तो लोग हैरान रह गए. इसमें ब्रोकर ने उससे इतने डॉक्युमेंट मांगे थे मानो नौकरी दे रहा हो. अजीब बात यह है कि इतने के बाद भी शख्स को घर किराए पर नहीं मिला.
'कमरे केवल फैमिली वालों के लिए.., कमरे केवल छात्रों के लिए.., कमरे केवल वर्किंग वूमेन के लिए...', घर किराए पर लेते हुए आपने अक्सर ऐसी शर्तें देखी होंगी. लेकिन बेंगलुरू में किराए पर घर लेने निकले एक शख्स को आखिर क्यों घर नहीं मिला ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
ब्रोकर ने लिंक्डइन प्रोफाइल से लेकर मार्कशीट तक मांगी
दरअसल, शख्स ने घर किराए पर देने वाले ब्रजेश नाम के ब्रोकर के साथ चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसमें ब्रोकर ने लिखा है- 'हाय योगेश किराए पर घर के लिए ओनर ने आपका प्रोफाइल अप्रूव किया है. आप अपनी कंपनी का ज्वाइनिंग सर्टिफिकेट, लिंक्डइन , ट्विटर प्रोफाइल, 10-12 की मार्कशीट, आधार और पैन कार्ड शेयर कर दीजिए.'
'अपने बारे में 150 से 200 शब्द में लिखकर दीजिए'
योगेश ने रिप्लाई में लिखा है- 'थैंक यू सुबह तक भेज दूंगा'. इसके बाद ब्रोकर लिखता है- 'अपने बारे में 150 से 200 शब्द का राइटअप भी लिखकर दीजिए.' इसके बाद योगेश अपने सारे डॉक्युमेंट ब्रोकर को मेल कर देता है और उसे इस बात की जानकारी दे देता है.
'घर नहीं मिल सकता, 12वीं में आपके नंबर कम हैं'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












