
12वीं पास को हर महीने मिलेंगे 6000, डिप्लोमा-ग्रेजुएट्स को इतने पैसे... महाराष्ट्र सरकार लाई 'लाडला भाई' स्कीम
AajTak
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार की नजर लड़का-लड़की में फर्क नहीं है, यह योजना बेरोजगारी का समाधान लाएगी. लाडला भाई योजना में युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी और सरकार की तरफ से उन्हें वजीफा दिया जाएगा.
लाडली बहन योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने लाडला भाई योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों को 6000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना की घोषणा की है.
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार की नजर लड़का-लड़की में फर्क नहीं है, यह योजना बेरोजगारी का समाधान लाएगी. लाडला भाई योजना में युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी और सरकार की तरफ से उन्हें वजीफा दिया जाएगा. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में युवा बेरोजगारी की मुद्दा उठाया था जिसके बाद सरकार ने 'लाडला भाई योजना' की घोषणा की है.
बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे ने 27 जून को अपने बजट में 'लाडली बहन' योजना यानी 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' की घोषणा की थी. बजट में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा की गई है. ये भत्ता 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को दिया जाएगा. इसके घोषणा के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाया था.
उद्धव ठाकरे ने कहा था, 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना आपको मिल गई लेकिन आप हमारे लड़कों के बारे में भी सोचिए. राज्य में आज कई युवा बेरोजगार हैं, राज्य के विकास और रोजगार के लिए कोई योजनाएं नहीं हैं. बजट केवल आगामी चुनावों के लिए है, 'अच्छे दिन' कहां हैं, यह सब जुमला है.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











