
12वीं की छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर मालिक ने किया बलात्कार, हंगामे के बीच पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
AajTak
इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब अलीगढ़ के कुवारसी इलाके के सुरेंद्र नगर में मौजूद कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का एक ग्रुप इकट्ठा हुआ और सेंटर के मालिक धनंजय पर संगीन आरोप लगाया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक अधेड़ उम्र के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोचिंग सेंटर के मालिक पर 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप है. इस मामले को लेकर छात्रों और परिजनों ने खूब हंगामा भी किया.
दरअसल, इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब अलीगढ़ के कुवारसी इलाके के सुरेंद्र नगर में मौजूद कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का एक ग्रुप इकट्ठा हुआ और सेंटर के मालिक धनंजय पर संगीन आरोप लगाया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि कोचिंग सेंटर के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही थी. गुस्साए लोग आरोपी धनंजय के साथ भिड़ने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन तभी उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया.
इसके बाद पुलिस मौके पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के बाद आरोपी धनंजय को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) मयंक पाठक ने आगे बताया कि कई छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले भी छात्राओं के साथ धनंजय के गलत और अनुचित व्यवहार के बारे में शिकायत की थी. कुछ छात्रों ने आरोपी की पत्नी को भी घटनाओं के बारे में सूचित करने का दावा किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
DSP मयंक पाठक ने कहा कि वे इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं और अन्य पीड़ितों से भी आगे आने का आग्रह किया गया है. फिलहाल, इस मामले को लेकर छात्र-छात्राओं के परिजनों में खासा रोष है. वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









