
11 लोग, 70 जहरीले वीडियो और खौफनाक प्लान... दिल्ली धमाके से पहले बंद कमरे में 10 दिन तक क्यों रहा उमर नबी?
AajTak
10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की साजिश रचने और उसे अंजाम देने वाले आतंकी डॉक्टर उमर नबी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. धमाके से पहले वो फरीदाबाद के एक कमरे में 10 दिन बंद रहा. इस दौरान 70 जहरीले वीडियो बनाए. उन वीडियो को 11 युवाओं को भेजा. वो लोग अब लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
दिल्ली के लाल किले के करीब हुए 10 नवंबर के आत्मघाती धमाके की वजह से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है. एनआईए इस केस की जांच कर रही है. जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. इस सामने आया है कि 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' सीरियल ब्लास्ट की तैयारी की थी. इसके लिए ब्रेनवॉश करके कई युवाओं को सुसाइड बॉम्बर बनाने की कोशिश की गई थी.
लाला किले के पास कार में धमाका करने वाले आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद नबी ने फरीदाबाद में एक कमरा किराए पर लिया था. धमाके से पहले उसने खुद को उस कमरे में 10 दिन तक के लिए बंद कर रखा था. इस तरह वो न तो कहीं आता-जाता, न ही किसी से मिलता था. उसने बंद कमरे में युवाओं को ब्रेनवॉश करने के लिए 70 जहरीले वीडियो बनाए और उनको 11 युवाओं तक भेजा.
फरीदाबाद के इस डॉक्टर मॉड्यूल का विस्फोटक खुलासा तब हुआ, जब पता चला कि उमर नबी ने हरियाणा के नूंह में हिदायत कॉलोनी में एक कमरा लिया था. उस कमरे से वो बाहर नहीं निकला. न नहाया, न कपड़े बदले. वो टॉयलेट तक के लिए भी बाहर नहीं गया. कमरे के अंदर ही गंदगी फैलाता रहा. वो खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर 'फिदायीन मोड' में ढाल रहा था.
यह भी पढ़ें: शाहीन की 'दवाई' से उमर ने दिल्ली दहलाई, 'आत्मघाती प्लान' पर बड़ा खुलासा
केवल रात के अंधेरे में कभी-कभार खाने के लिए बाहर जाता था. इसके बाद गायब हो जाता था. सूत्रों के मुताबिक, इन 10 दिनों में उसने सिर्फ खुद को नहीं, बल्कि अन्य युवाओं को भी तैयार करने का काम किया. उसके मोबाइल फोन से 70 वीडियो मिले हैं. इनमें से 12 वीडियो खुद उमर ने कमरे के अंदर शूट किए थे. ये वीडियो उसने 11 युवाओं को भेजे थे, जिसमें से 7 कश्मीरी मूल के हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









