
11वीं बार बोनस देने जा रही है ये कंपनी, 41 देशों में फैला है कारोबार... दमदार बिजनेस!
AajTak
इससे पहले संवर्धन मदरसन ने 10 बार बोनस शेयर जारी किए हैं, जिसके चलते यह शेयर बाजार में निवेशकों के बीच लोकप्रिय रहा है. संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल कंपनी का शेयर हाल के वर्षों में मल्टीबैगर साबित हुआ है.
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (Samvardhana Motherson) एक बार फिर अपने निवेशकों को खुशखबरी देने की तैयारी में है. कंपनी 11वीं बार बोनस शेयर जारी करने वाली है.
दरअसल, चौथी तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने ऐलान किया है कि उसके बोर्ड ने प्रत्येक 2 शेयरों के लिए 1 शेयर के बोनस इश्यू की सिफारिश की है. कंपनी ने कहा कि ये बोनस शेयर आगामी आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन हैं. बता दें, इससे पहले संवर्धन मदरसन ने 10 बार बोनस शेयर जारी किए हैं, जिसके चलते यह शेयर बाजार में निवेशकों के बीच लोकप्रिय रहा है.
संवर्धन मदरसन का निवेशकों को तोहफा
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल कंपनी का शेयर हाल के वर्षों में मल्टीबैगर साबित हुआ है, जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बोनस शेयर की खबर से शेयर की कीमत में और तेजी आ सकती है. हालांकि, किसी को केवल बोनस शेयर की खबर सुनकर निवेश नहीं करना चाहिए.
इस खबर के बीच गुरुवार को संवर्धन मदरसन के शेयर में 2.30 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. शेयर का भाव फिलहाल 152.12 रुपये है, इस शेयर का 52 वीक हाई 216.99 रुपये है, जबकि 52 वीक लो 107.25 रुपये है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 1.03 लाख करोड़ रुपये है.
इस बीच संवर्धन मदरसन ने 29 मई को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए 1,050.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 878.63 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से करीब 20 फीसदी ज्यादा है. चौथी तिमाही में आय 6 फीसदी बढ़कर 29,316.83 करोड़ रुपये हो गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











