
1000 लोगों की रेस्क्यू टीम, डॉक्टर-नर्स और इंजीनियर... बालासोर में 36 घंटे से जारी जिंदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद
AajTak
ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर शवों को हटा लिया गया है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है वहीं 1091 लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही अब साइट से टूटी बोगी/व्हील सेट और अन्य कलपुर्जों से साफ किया जा रहा है. मलबे को भी हटाया जा रहा है.
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे को 36 घंटे बीत चुके हैं. आलम यह है कि अभी भी इस ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन शुरू नहीं हो पाया है. अभी भी ट्रैक पर ट्रेन एक्सीडेंट के कारण क्षतिग्रस्त बोगियों का मलबा पसरा हुआ है. जिसे साफ किया जा रहा है. हादसे में 288 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं, हालिया नए आए अपडेट में सामने आया है कि घायलों की संख्या 1091 हो गई है. रातभर में पटरियों पर पसरा अधिकांश मलबा हटा लिया गया है.
साइट से साफ किया जा रहा है मलबा दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में हादसे और राहत कार्य के साथ रीस्टोरेशन वर्क की स्थिति बताई गई है. आधिकारिक तौर पर सामने आया है कि, सभी 21 कोच जो पलट गए और पटरी से उतर गए, उन्हें ग्राउंड (ट्रैक पर खड़ा किया) कर दिया गया है. इसके साथ ही अब साइट से टूटी बोगी/व्हील सेट और अन्य कलपुर्जों से साफ किया जा रहा है. मलबे को भी हटाया जा रहा है. अभी 3 माल वैगन और लोकोमोटिव ग्राउंडिंग का काम चल रहा है. ट्रैक लिंकिंग और ओएचई का काम भी साथ-साथ चल रहा है.
हादसा स्थल पर मरम्मत कार्य जारी उधर, बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर रात में भी मरम्मत का काम जा रहा है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, 1000 से अधिक लोग स्थिति को सुचारू रूप से फिर संचालित करने में लगे हुए हैं. ट्रेनों का आवागमन जल्दी हो सके इसके लिए 7 से अधिक पोकलेन मशीन, 2 दुर्घटना राहत ट्रेन, 3-4 रेलवे और रोड क्रेन तैनात हैं. साइट को पूरी तरह से क्लियर करने की कवायद चल रही है.
दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने रीस्टोरेशन के जारी काम को लेकर कहा कि, एक तरफ से कनेक्टिंग ट्रैक का काम चल रहा है, काम को जल्द से जल्द खत्म कर देंगे.
इससे पहले, पीएम मोदी ने बालासोर के स्थानीय लोगों की बचाव अभियान में मदद के लिए सराहना की. विपरीत परिस्थितियों में दिखाया गया साहस और करुणा वास्तव में प्रेरणादायक है.
चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर हुई ये व्यवस्था बालासोर में ट्रेन हादसे में प्रभावित हुए यात्रियों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर विस्तृत व्यवस्था की गई है. इसके लिए स्पेशल ट्रेन भद्रक से आ रही है. स्टेशन पर कई हेल्थ डेस्क स्थापित किए गए हैं. भारी सुरक्षा की मौजूदगी के साथ, स्टैंड बाई पर एंबुलेंस और व्हील चेयर भी लाए गए हैं. यात्रियों को जरूरत के हिसाब से उनके घर तक पहुंचाने के लिए कैब ड्राइवरों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







