
'1000 रुपये ले लो भैया लैंड करा दो' अब एक युवती का मजेदार पैराग्लाइडिंग वीडियो वायरल
AajTak
हिमाचल प्रदेश के खजियार से पैराग्लाइंडिग का एक वीडिया वायरल हो रहा है. जहां पर एक युवती रोमांच के लिए ग्लाइडिंग शुरू करती है और वो जैसे हवा में उड़ने लगती है, वैसे ही डर के मारे जोर- जोर से चीखने लगती है. युवती रो-रोकर पायलट से नीचे उतरने की गुहार लगाती है.
हिमाचल प्रदेश के खजियार से पैराग्लाइडिंग का एक वीडिया वायरल हो रहा है. जहां पर एक युवती रोमांच के लिए ग्लाइडिंग शुरू करती है और वो जैसे हवा में उड़ने लगती है, वैसे ही डर के मारे जोर- जोर से चीखने लगती है. युवती रो-रोकर पायलट से नीचे उतरने की गुहार लगाती है. लेकिन पायलट उसका हौसला बढ़ता है और ग्लाइंडिग के मजे लेने की सलाह देता है. (फोटो- वायरल वीडियो) ग्लाइडिंग करते समय युवती इतना डर जाती है कि वो डर के मारे अपनी आंखे तक बंद कर लेती है. इस दौरान पायलट युवती को एक लंबी सांस लेने के लिए कहता है और युवती को बिना डरे ग्लाइडिंग का मजा लेने के लिए उत्साहित भी करता है. लेकिन युवती बार-बार एक ही बात बोलती है कि मुझे नीचे उतारो भैया, मुझे नीचे उतारो. युवती का यह वीडियो देखने के बाद हर किसी को साल 2019 का वो वायरल वीडियो याद आ गया, जब ऐसे ही ग्लाइडिंग के दौरान एक शख्स इतना डर जाता है कि वो खुद को गालियां देते हुए पायलट से नीचे उतारने की गुहार लगाता है. उस वायरल वीडियों ने लोगों को खूब हंसाया था. अब इस महिला का वायरल वीडियो देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं. A post shared by Incredible Himalya (@incredible_himalya)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











