
'100% हनीमून प्लेस', मालदीव से तनाव के बीच लक्षद्वीप पहुंचे पर्यटकों का ऐसा रहा रिएक्शन
AajTak
भारत और मालदीव के बीच जारी विवाद के बीच आजतक की टीम ने लक्षद्वीप के अगाती आइलैंड का दौरा किया और यहां आने वाले पर्यटकों से यहां की खूबसूरती के बारे में जानने की कोशिश की.
लक्षद्वीप को लेकर भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें शेयर करने और लोगों से यहां आने की अपील करने के बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने भारत विरोधी टिप्पणी की थी. इन मंत्रियों को मालदीव ने सस्पेंड जरूर कर दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस अब भी जारी है.
सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप ट्रेंड कर रहा है. भारतीय मालदीव का बायकॉट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अब तक मालदीव में हजारों बुकिंग्स कैंसिल हो चुकी हैं.
भारत और मालदीव के बीच जारी विवाद के बीच आजतक की टीम ने लक्षद्वीप के अगाती आइलैंड का दौरा किया और यहां आने वाले पर्यटकों से यहां की खूबसूरती के बारे में जानने की कोशिश की.
अगाती आइलैंड में घूमने आए आंध्र प्रदेश के आठ दोस्तों के एक ग्रुप ने बताया कि यहां बहुत साफ-सफाई है. बहुत सफाई. पानी बहुत साफ है. बीच को स्थानीय लोगों ने गंदा नहीं किया है और हम आठ लोगों का एक ग्रुप है.
यहां कैसे पहुंचे? इस बारे में उन्होंने बताया कि हम आंध्र प्रदेश से कार्डेलिया शिप क्रिस से बुधवार सुबह ही यहां पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि हम यहां की खूबसूरती देखना चाहते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ही हमने इस टूर को प्लान कर लिया था. लेकिन पीएम मोदी के दौरे के बाद तो ये जगह अंतर्राष्ट्रीय खबरों में आ गई है.
उन्होंने बताया कि लोग अब हमें फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि तुमने पीएम मोदी को फॉलो किया और इसलिए वहां जा रहे हो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











