
'100 सीटें मांगी थीं, मिली एक... फिर भी अखिलेश को मान लिया है नेता', Shivpal Yadav का छलका दर्द
AajTak
यूपी चुनाव से पहले शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का दर्द सामने आया है. उन्होंने कहा कि पार्टी कुर्बान करके अखिलेश यादव को नेता माना है. शिवपाल ने समर्थकों से उनको बड़े अंतर से जिताने की अपील की.
यूपी विधानसभा चुनाव (up elections 2022) में चाचा शिवपाल यादव (shivpal yadav) भले ही भतीजे अखिलेश यादव (akhilesh yadav) के साथ खड़े हों, लेकिन उनके मन में कम सीटें मिलने की टीस है. शिवपाल यादव का यह दर्द अपने लिए वोट मांगते समय बाहर आ गया है. शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने सपा अध्यक्ष से अपनी पार्टी के लिए 100 सीटें मांगी थी, लेकिन मिली सिर्फ एक. फिर भी उन्होंने अखिलेश को ही नेता मान लिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









