
100 दिनों में दिखे किसान आंदोलन के रंग, मौसम की रंगत-फोकस भी बदला!
AajTak
सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसानों के जमावड़े के कुछ दिनों बाद यूपी बॉर्डर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का जमघट लगना शुरू हुआ. हालांकि नवंबर के आखिर और दिसंबर की शुरुआत में तो यूपी बॉर्डर सिर्फ नाम भर को था कि किसान वहां भी जमा हैं.
किसान पिछले 100 दिनों से दिल्ली की सरहद पर डटे हैं. इन 100 दिनों में मौका, मौसम और माहौल के साथ फोकस भी बदला. गम, गुस्सा और गणित सभी में कभी तोला कभी माशा और कभी रत्ती का बदलाव दिखा. जब 25 नवंबर को आंदोलन के लिए किसानों का आना शुरू हुआ था तो दिल्ली और एनसीआर में गुलाबी सर्दी दस्तक दे रही थी. फोकस सिंघु बॉर्डर पर ही था. एक और जमावड़ा टीकरी बॉर्डर पर भी लगा, लेकिन सिंघु बॉर्डर पर पुलिस किसान टकराव इस कदर हुआ कि देश-दुनिया में पानीपत और हल्दीघाटी या तराइन की तरह सिंघु बॉर्डर का नाम लोगों को रट गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











