
100 खबर: Shiv Sena का Owaisi पर पलटवार, सामना में बताया BJP का अंगवस्तत्र
AajTak
यूपी में अल्पसंख्यकों के ध्रुवीकरण में जुटे असदुद्दीन ओवैसी को शिवसेना शिवसेना ने सामना में भारतीय जनता पार्टी का अंगवस्त्र बताया है. सामना में शिवसेना ने बीजेपी की सफल यात्रा के लिए ओवैसी को पर्दे के पीछे का सूत्रधार बताते हुए लिखा कि मियां असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी शानदार तरीके से काम कर रही है. सामना ने लिखा- ओवैसी उस दिन देश के नेता बन जाएंगे जिस उनके अंदर ये कहने की हिम्मत आ जाएगी कि मुसलमान इस देश के नागरिक हैं और उन्हें देश के संविधान का पालन करते हुए अपना रास्ता बनाना चाहिए. वहीं ओवैसी को लेकर शिवसेना के वार पर बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी को विपक्ष ने हैदराबाद से बुलाया है. देखिए 100 शहर 100 खबर.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











