
100 करोड़ के पार वैक्सीनेशन, PM का RML अस्पताल का दौरा, देखें एक और एक ग्यारह
AajTak
आज टीकाकरण अभियान का एक बड़ा लक्ष्य पार किया गया. आज देश में 100 करोड़वां वैक्सीन डोज दिया गया. वाराणसी के रहने वाले अरुण रॉय को आरएमएल अस्पताल, दिल्ली में 100 करोड़वां टीका लगा उससे पीएम मोदी ने बात की. पीएम मोदी उस समय अस्पताल में मौजूद थे और उन्होंने वहां स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों से बात की. जिस नर्स ने अरुण रॉय को वैक्सीन दी उससे भी प्रधानमंत्री ने बात की. देखें

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











