
100वें 'मन की बात' सुनने के लिए मेगा तैयारी, एमपी, MLA की होगी भागीदारी, बूथ लेवल पर बनाए गए 4 लाख सेंटर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए बीजेपी की मेगा तैयारी की है. इसके लिए हर राज्य में बीजेपी ने बूथ लेवल तक की तैयारी की है जिसमें सांसद, विधायक के अलावा स्थानीय नेता और पेशेवर लोग शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के आज प्रसारित होने वाले 100वां एपिसोड को लेकर बीजेपी ने शानदार तैयारियां की हैं. बीजेपी इसे एक मेगा इवेंट के तौर पर ले रही है. 100वें एपिसोड के लाइव प्रसारण के लिए देशभर में बूथ स्तर पर 4 लाख सेंटर बनाए गए हैं, जहां इस कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा.
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 100 जगहों का चुनाव हुआ है, जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे. भाजपा का दावा है कि कई सामाजिक संगठन भी इन जगहों पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रवासी भारतीय भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं. जेपी नड्डा, अमित शाह और अन्य सहित भाजपा के शीर्ष नेता देश के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम को सुनेंगे.
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, 'Mann Ki Baat के 100वें एपिसोड को सुनें. यह वास्तव में एक विशेष यात्रा रही है, जिसमें हमने भारत के लोगों की सामूहिक भावना का जश्न मनाया है और प्रेरक जीवन यात्राओं पर प्रकाश डाला है.' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक सांसद, विधायक, भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों को नामित भूमिकाएं दी गई हैं. कार्यक्रम की सुचारू सफलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य इकाई के पदाधिकारियों को एक-एक जिले का जिम्मा दिया गया है.
PM मोदी के 'मन की बात' की सेंचुरी आज, UN में भी होगा 100वें एपिसोड का टेलीकास्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' की 100वीं कड़ी के अवसर पर भाजपा की झारखंड इकाई ने शनिवार को रांची स्थित अपने मुख्यालय में 'दीपोत्सव' मनाया और हरमू चौक में मानव श्रृंखला बनाई. आज 100वें एपिसोड के लिए राज्य बीजेपी ने भव्य तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन किया है जिसमें शीर्ष नेता विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम सुनेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि उनकी पार्टी ने 'मन की बात' सुनने के लिए 9 हजार जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं. उन्होंने कहा, 'विभिन्न पेशेवर लोग, जैसे डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सचिव, मजदूर और छात्र इस कार्यक्रम को सुनेंगे.' एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजभवन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की 100 प्रमुख हस्तियों के साथ कार्यक्रम को सुनेंगे.
ओडिशा में भाजपा ने बूथ स्तर पर 2000 जगहों पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है और लोगों कांग्रेस, बीजद जैसे राजनीतिक दलों से इसे सुनने का आग्रह किया है.ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया कि मासिक कार्यक्रम की 100वीं कड़ी ऐतिहासिक होगी क्योंकि यह विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शानदार व्यवस्था की गई है.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






