
10-20 हजार से कुछ नहीं होगा... जानिए शेयर बाजार में कितना लगाना चाहिए पैसा? ये है फॉर्मूला
AajTak
Stock Market Investment Formula: हर दिन पोर्टफोलियो देखना, नफा-नुकसान का लेखा-जोखा करना. यानी आपने हर दिन शेयर के बारे में सोचा, और मिला क्या... तो मामूली रिटर्न, क्योंकि आपने बाजार में सही से कदम नहीं रखा, केवल अपना समय बर्बाद किया.
आज की तारीख में हर किसी को शेयर बाजार (Share Market) में पैसा लगाना है, अच्छी बात है. लेकिन सवाल ये है कि निवेश की शुरुआत आप कितने पैसे से कर रहे हैं. क्योंकि हमारे देश में अधिकतर लोग ऐसे हैं, जो 10-20 हजार रुपये शेयर बाजार में लगाकर कुछ ज्यादा ही उम्मीदें पाले बैठे हैं. हकीकत यह है कि 10-20 हजार रुपये के शेयर खरीदकर आप कोई बड़ा फाइनेंशियल गोल हासिल नहीं कर सकते.
दरअसल, जब भी कोई इक्विटी मार्केट (Equity Market) में पैसे लगाता है, तो फिर वो शेयर बाजार से कनेक्ट हो जाता है, चाहे आप बाजार में 10-20 हजार रुपये लगाए हों, या 1-2 लाख रुपये या फिर इससे भी बड़ी राशि लगाते हैं तो आपका बाजार से लगाव हो जाता है, और फिर दिन में कम से कम एक-दो बार तो पोर्टफोलियो को जरूर देखते हैं, हमारे पास जो शेयर्स हैं, उसकी चाल कैसी है? उनसे प्रॉफिट दिया, या नुकसान हुआ. यानी आप अपना कीमती समय बाजार के पीछे देने लग जाते हैं, लेकिन उसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है.
बाजार में कितना पैसा लगाना चाहिए?
आइए एक उदाहरण से समझते हैं... अगर आपने 10-20 हजार रुपये के शेयर खरीद लिए, और वो शेयर मल्टीबैगर निकला, आपका पैसे दो साल में डबल हो गए. यानी अगर आपने 20 हजार लगाया है, तो 40 हजार रुपये हो जाएगा. लेकिन अब ये सोचिए कि आपने केवल 20 हजार रुपये लगाकर बाजार के पीछे अपना कितना वक्त दिया. हर दिन पोर्टफोलियो देखना, नफा-नुकसान का लेखा-जोखा करना. यानी आपने हर दिन उस शेयर के बारे में सोचा, और मिला क्या... दो साल के बाद 40 हजार रुपये, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है.
इसलिए अगर आपने 10-20 हजार रुपये शेयर बाजार में लगाकर कोई बड़ा काम किया है तो खुद सोचिए, आज की तारीख में 10-20 हजार रुपये का कितनी वैल्यू है, और 20 हजार लगाने पर दो साल के बाद 40 हजार रुपये हो भी जाता है तो ये भी कोई बड़ी रकम नहीं है. लेकिन इसके पीछे आपने दो साल का वक्त भी दिया है.
इसलिए अगर आप सही से हर रोज बाजार की चाल को देख रहे हैं, अनुभव है, कहां पैसा बनेगा, किस शेयर को कब खरीदना है और कब बेचना है? तो बाजार में इतनी राशि डालें ताकि आपकी आर्थिक सेहत पर उसका असर दिखे. वैसे लोग आमदनी के हिसाब से निवेश का फैसले लेते हैं, लेकिन अगर कोई अपना पूरा वक्त बाजार को दे रहा है तो फिर कम से कम 1 लाख रुपये से निवेश की शुरुआत करें, यानी एक लाख रुपये का पोर्टफोलियो बनाएं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












