
10, 20 या 30 साल... कितने समय में बनना है करोड़पति? सिर्फ 1427 रुपये से पूरा होगा करोड़पति का सपना!
AajTak
Investment Tips: अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि आमदनी से ज्यादा खर्चे होने की वजह से निवेश नहीं कर पाते हैं. लेकिन ऐसे लोग कभी भी अपने निवेश के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते हैं.
उम्र 40 साल से ज्यादा हो गई है, लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं जोड़ पाए हैं. अब कैसे क्या करें समझ में नहीं आ रहा है? अगर आपकी भी यही समस्या है, चाहे आपकी उम्र 25 साल है या 45 साल. एक रास्ता है और वो रास्ता आसान है, जिसके जरिये आप कुछ साल में ही मोटा फंड जुटा सकते हैं.
दरअसल, जब जागो तभी सवेरा... इस मुहावरे के अर्थ को सार्थक करते हुए आप केवल 10 से 15 साल में करोड़पति बन सकते हैं. अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि आमदनी से ज्यादा खर्चे होने की वजह से निवेश नहीं कर पाते हैं. लेकिन सच ये है कि ऐसे लोग कभी भी अपने वित्तीय लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते.
आप छोटी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. केवल निवेश को लगातार जारी रखने की जरूरत होती है. ये भी सच है कि जितना जल्दी आप निवेश की शुरुआत कर देंगे, लक्ष्य उतना आसान हो जाएगा. आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP के जरिये बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. पिछले दो दशक में म्यूचुअल फंड ने शानदार रिटर्न दिया है.
SIP में बड़ी ताकत
म्यूचुअल फंड में SIP के जरिये आप भी करोड़पति बन सकते हैं. अगर आप महज 10 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो SIP Calculator के मुताबिक हर महीने 36000 रुपये का निवेश करना होगा. जिसपर 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब 10 साल में निवेश 1,00,31,662 रुपये का फंड बन जाएगा. इन 10 वर्षों में आपका 43,20,000 रुपये निवेश होगा, जबकि उसपर 57,11,662 रुपये रिटर्न मिलेगा.
वहीं 15 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको मंथली 15 हजार रुपये निवेश करना होगा. जिसपर 15 फीसदी रिटर्न मिलना चाहिए. अगर रिटर्न 12 फीसदी के हिसाब से जोड़ें तो हर महीने निवेश 20 हजार रुपये करना होगा. आपको 15 साल के बाद 64.91 लाख रुपये का वेल्थ गेन होगा. जबकि इस पूरी अवधि में निवेश सिर्फ 36 लाख रुपये का रहेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












