
10, 15 या 20 साल... कितने समय में आप बनना चाहते हैं करोड़पति? ये है निवेश फॉर्मूला
AajTak
जब जागो तभी सवेरा... इस मुहावरे के अर्थ को सार्थक करते हुए आप भी केवल 10 से 15 साल में करोड़पति बन सकते हैं. अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि आमदनी से ज्यादा खर्चे होने की वजह से निवेश नहीं कर पाते हैं. लेकिन ऐसे लोग कभी भी अपने निवेश के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते हैं.
जब जागो तभी सवेरा... इस मुहावरे के अर्थ को सार्थक करते हुए आप भी केवल 10 से 15 साल में करोड़पति बन सकते हैं. अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि आमदनी से ज्यादा खर्चे होने की वजह से निवेश नहीं कर पाते हैं. लेकिन ऐसे लोग कभी भी अपने निवेश के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते हैं. (Photo: Getty Images)
आप छोटी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन लगातार निवेश को जारी रखने की जरूरत होगी. ये भी सच है कि जितना जल्दी आप निवेश की शुरुआत कर देंगे, लक्ष्य उतना आसान हो जाएगा. आप म्यूचुअल फंड में SIP के जरिये बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. पिछले दो दशक में म्यूचुअल फंड ने शानदार रिटर्न दिया है. (Photo: Getty Images)
म्यूचुअल फंड में SIP के जरिये आप भी करोड़पति बन सकते हैं. अगर आप महज 10 के निवेश से करोड़पति बनना चाहते हैं तो SIP Calculator के मुताबिक हर महीने 36000 रुपये का निवेश करना होगा. जिसपर 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब 10 साल में निवेश 1,00,31,662 रुपये का फंड बन जाएगा. इन 10 वर्षों में आपका 43,20,000 रुपये निवेश होगा, जबकि उसपर 57,11,662 रुपये रिटर्न मिलेगा. (Photo: Getty Images)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












