
'10-12 साल पहले सरकार ही हैंग कर जाती थी, 2014 में लोगों ने आउटडेटेड फोन बदल दिया ...', मोबाइल कांग्रेस में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन भी किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का भी मुआयना किया और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी उन्हें नई तकनीक की जानकारी देते हुए नजर आए.
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज हर दिन टेक्नोलॉजी में तेजी से होते बदलाव के कारण हम कहते हैं कि 'द फ्यूचर इज हेयर एंड नाउ'. इस एग्जिबिशन में मैंने फ्यूचर की एक झलक देखी. टेलीकॉम हो, टेक्नोलॉजी हो कनेक्टिविटी हो, 6G हो, AI हो, साइबर सिक्योरिटी हो, सेमीकंडक्टर हो, ड्रोन या स्पेस सेक्टर हो या फिर दूसरे सेक्टर्स, आने वाला समय बिल्कुल ही अलग होने जा रहा है. यह खुशी की बात है कि हमारी युवा पीढ़ी देश के भविष्य का नेतृत्व कर रही है, टेक को लीड कर रही है.'
6 जी में बनेंगे लीडर
6 जी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हम ना केवल फाइव जी, बल्कि 6जी के क्षेत्र में भी लीडर बनने जा रहे हैं. 2 जी में क्या हुआ था शायद नई पीढ़ी को पता नहीं होगा. मैं उसका जिक्र नहीं करूंगा क्योंकि मीडिया वाले उसी को पकड़ेंगे. इतना जरूर कहूंगा की हमारे कालखंड में 4 जी का विस्तार हुआ लेकिन एक भी दाग नहीं लगा. मेरा दावा है कि 6 जी में भारत दुनिया को लीड करेगा. इंटरनेट में स्पीड ना केवल रैंकिग में सुधार होता है बल्कि हमारी ईज ऑफ लाइफ में भी सुधार होता है. इंटरनेट की स्पीड सोशल और इकोनॉमिक दोनों ही रूप से बड़ा परिवर्तन करती हैं.'
सरकार ही कर जाती थी हैंग
कांग्रेस का नाम लिए बगैर यूपीए सरकार पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, '2014 एक तारीख नहीं एक बदलाव है. बीते कुछ वर्षों में भारत की सबसे महत्वपूर्ण success stories में हमारा स्टार्टअप इकोसिस्टम भी एक महत्वपूर्ण स्थान ले चुका है. 2014 से पहले भारत के पास कुछ 100 स्टार्ट अप्स थे लेकिन यह संख्या अब 1 लाख के आस-पास है. बहुत कम समय में हमने Unicorns का शतक लगाया है और हम दुनिया के top 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक बने हैं. ये भी बहुत अच्छा है कि स्टार्ट अप्स को प्रोत्साहित करने के लिए इंडियन मोबाइल कांग्रेस ने एस्पायर कार्यक्रम की शुरूआत की है. इस पड़ाव पर हमें ये भी याद रखना होगा कि हम कितना दूर आएंगे और किन परिस्थितियों के बाद इतना दूर आए हैं.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











