
10 सेकेंड के वीडियो से 48 करोड़ कमाई, उसी NFT पर एक्ट्रेस नए अंदाज में आई
AajTak
सुपरमॉडल और एक्ट्रेस कारा डेलेविन एक नई टेक्नोलॉजी के सहारे अपने शरीर के हिस्से का स्वामित्व ले रही हैं. एनएफटी नाम की इस डिजिटल तकनीक के जरिए पिछले कुछ दिनों में कई चीजें करोड़ों में बिक चुकी हैं. 28 साल की कारा ने आर्टिस्ट केमिकल एक्स के साथ मिलकर ये कॉन्सेप्ट बनाया है.
सुपरमॉडल और एक्ट्रेस कारा डेलेविन एक नई टेक्नोलॉजी के सहारे अपने शरीर के हिस्से का स्वामित्व ले रही हैं. एनएफटी नाम की इस डिजिटल तकनीक के जरिए पिछले कुछ दिनों में कई चीजें करोड़ों में बिक चुकी हैं. 28 साल की कारा ने आर्टिस्ट केमिकल एक्स के साथ मिलकर ये कॉन्सेप्ट बनाया है. इस वीडियो में 28 साल की सुपरमॉडल और एक्ट्रेस सूर्यास्त के समय न्यूड खड़ी हैं और कैमरा के सामने कहती हैं. मेरा पहला शब्द मेरा था. मेरे शरीर का हर हिस्सा मेरा है. मेरे शरीर के हर हिस्से की जिम्मेदारी मेरी है. ये और किसी का नहीं है. ये मेरी मर्जी है कि मैं इसके साथ क्या करना पसंद करती हूं और किसी को भी मुझे ये अधिकार छीनने का हक नहीं है. कारा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं इस प्रोजेक्ट के सहारे लोगों में बॉडी पॉजिटिविटी का प्रचार करना चाहती हूं और इस कलेक्शन से जुड़ी सारी राशि को महिलाओं के राइट्स, एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी, मेंटल हेल्थ और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के लिए खर्च किया जाएगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












