
'10 साल दिल्ली बेहाल...', AAP के खिलाफ बीजेपी ने जारी किया 'आरोप पत्र', जानिए लगाए कौन से आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'आरोप पत्र' जारी करते वक्त अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा,
विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली (Delhi) की सियासत का पारा चढ़ता जा रहा है. एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल महिला सम्मान योजना का फॉर्म भरवाने के लिए किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, तो दूसरी तरफ बीजेपी ने AAP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ चालीस पन्नों का आरोपपत्र जारी किया है और इसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आरोप पत्र के कवर पेज पर लिखा है, "दिल्ली सरकार हुई कंगाल, AAP विधायक मालामाल और शीशमहल में केजरीवाल"
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य कई नेताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया.
'2025 के चुनाव से पहले...'
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, "AAP सरकार ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है. मुझे याद है, 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, यानी 2025 के चुनाव से पहले."
अनुराग ठाकुर ने आगे सवाल उठाते हुए कहा, "केजरीवाल जी, 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए सिर्फ 10 दिन बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई? क्या यमुना साफ हो गई?"
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह अरोप पत्र आप और केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से फ्री बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का वादा किया था, लेकिन इन सबके लिए आज भी लोग भुगतान कर रहे हैं. ठाकुर ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली का दावा करने वाली इस सरकार के 8 मंत्री और 15 विधायक जेल जा चुके हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







