
10 सालों से समुद्र में तैर रही थी चिट्ठी, लिखा था- जिसे भी मिलेगी उसे...
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में एक समुद्र तट पर सफाई के दौरान एक बोतल में बंद चिट्ठी मिली. क्लीनिंग क्रू मेंबर को मिली ये चिट्ठी सालों पुरानी थी और उसने इसे पूरे एक्साइटमेंट के साथ खोला. इसमें जो लिखा था इसे पढ़कर वह मुस्कुरा दी और चिट्ठी लिखने वाली बच्ची को ढूंढ निकाला.
ऑस्ट्रेलिया में एक समुद्र तट की क्लीनिंग क्रू मेंबर रोस इवांस को बीच पर सफाई के दौरान एक बोतल मिली. समुद्री कचरे में प्लास्टिक मिलना आम बात है लेकिन अजीब ये था कि इस बोतल में एक छोटी सी चिट्ठी थी. रोस इवांस ने जब बोतल से चिट्ठी को बाहर निकालकर पढ़ा तो देखा कि इसे किसी छोटी बच्ची ने लिखा था.
10 सालों से समुद्र में तैर रही थी चिट्ठी
चिट्ठी में लिखा था- "मेरा नाम Ines Zapcan है, मैं 8 साल की हूं, जिसे भी ये बोतल मिले उसे मेरे और मेरे परिवार की ओर से जीवन के लिए शुभकामनाएं मिलेंगी." इवांस ने ये प्यारा मैसेज पढ़कर जैपकैन को इंस्टाग्राम पर ढूंढा तो पाया कि वह अब 18 साल की हो चुकी है. यानी उसका ये मैसेज 10 सालों से समुद्र में तैर रहा था.
'मेरे परिवार की यादें ताजा हो गईं'
इंस्टाग्राम पर बातचीत में जेपकैन ने इवांस को बताया, "मैंने इस बोतल को ठीक 10 साल पहले पोर्टलैंड, विक्टोरिया में छोड़ा था. उसने मजाकिया अंदाज में कहा मुझे खेद है कि मैं चिट्ठी के साथ एक मिलियन पाउंड नहीं भेज सकी, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि आप लोगों ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया. इसने वास्तव में मेरे और मेरे परिवार की बहुत सी यादें ताजा कर दीं.' इस बोतल ने समुद्र में 10 सालों में करीब 50 मील का सफर तय किया था. जेपकैन ने कहा कि ये 10 साल पहले की बात है लेकिन अब मैं समुद्र में प्लास्टिक पॉल्युशन के बारे में अधिक जागरूक हूं.
पहले मिली थी 135 साल पुरानी एक चिट्ठी

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












