
'10 रुपये के बिस्किट' से बदली किस्मत... अब शादाब जकाती को दुबई में मिला आलीशान फ्लैट
AajTak
10 रुपये वाला बिस्किट कितने का है... इस एक सवाल से इंटरनेट पर छा जाने वाले शदाब जकाती को अब दुबई में अपना ड्रीम घर मिल गया है. जकाती को एक शख्स ने दुबई में आलीशान फ्लैट गिफ्ट किया है. जानते हैं आखिर से शख्स ने शदाब को इतना मंहगा गिफ्ट दिया.
'10 रुपये के बिस्किट' ने इस शख्स की किस्मत बदल दी. सोशल मीडिया पर रील बनाने वाला भारत के शदाब जकाती को देश से बाहर भी लोगों से काफी प्यार मिल रहा है. उनकी 10 रुपये के बिस्किट कितने की है... वाला डायलॉग और वीडियो इतना ज्यादा वायरल हुआ कि रातोंरात वो फेमस हो गए.
जकाती के इस रील को लेकर कई सारे मीम्स बनाए गए. हजारों लोगों ने इसकी कॉपी कर अलग-अलग तरह के वीडियो बनाए. यह बंदा पूरे देश में यहां तक विदेशों में भी ऑनलाइन फेमस हो गया. इस शख्स ने इंटरनेट पर किस कदर धूम मचाई, इसका अंदाजा इस बात से ही लग जाता है कि दुबई के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर @Zamzambrother ने इन्हें दुबई आने का न्योता दे दिया.
इन दिनों दुबई में जमजम ब्रदर्स के मेहमान हैं जकाती इन दिनों जकाती दुबई में ही हैं. वहां शदाब जमजम इलेक्ट्रॉनिक वालों के मेहमान बनकर गए हैं. दोनों भाईयों ने जकाती के अलावा दूसरे देशों के भी फेमस इंफ्लुएंसर को बुलाया हुआ है. क्योंकि, जकाती का जमजम भाईयों और दूसरे विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स के साथ काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं.
जमजम ब्रदर्स ने जकाती सहित अन्य कंटेंट क्रिएटरों की वहां खूब खातिरदारी की. इसके कई वीडियो शदाब जकाती के हैंडल से भी इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट किए गए हैं. इसी कड़ी में जमजम भाईयों ने जकाती के साथ एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और एक्स पर @Zamzambrother_Official नाम के हैंडल से शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है.
जकाती को जमजम ब्रदर्स ने दिया सरप्राइज इस वीडियो में जमजम ब्रदर्स जकाती की आंख बंदकर दुबई के एक आलीशान फ्लैट में इंट्री कराते दिखते हैं और बताते हैं कि यह लग्जरी घर अब से उनका है. यह सुनकर पहले तो शदाब जकाती को विश्वास नहीं होता है. वह बोलता है कि आप क्यों मजाक कर रहे हो.
फ्लैट देखकर जकाती के आंखों से निकले आंसू इस पर जमजम ब्रदर्स कहते हैं कि नहीं ये सच है. आपने हमारे लोगों को इतना प्यार दिया है. ये घर अब से आपका है. यह सुनकर जकाती फूला नहीं समाता है और जमजम ब्रदर्स को शुक्रिया अदा करता दिखता है. जकाती को पूरा फ्लैट दिखाया जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











