
10 महीने में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 200 लोगों से 5 करोड़ की ठगी
AajTak
ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने 200 लोगों से 5 करोड़ रुपये की ठगी की.
ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने 200 लोगों से 5 करोड़ रुपये की ठगी की. आरोपी धनंजय साहू ने अपनी कंपनी म्यूचुअल एलायंस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के जरिए लोगों से पैसे लिए और 10 महीनों में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया. यह ठगी 2020 और 2021 के दौरान हुई थी.
कंपनी का ऑफिस बंद कर हुआ फरार निवेशक मुख्य रूप से कटक, खुर्दा, जाजपुर, भद्रक, क्योंझर और मयूरभंज जिलों से थे. शुरुआत में साहू ने निवेशकों को मामूली रिटर्न दिया, लेकिन बाद में पेमेंट बंद कर दिया और अपनी कंपनी का दफ्तर बंद कर फरार हो गया.
जाजपुर जिले के गोविंद चंद्र साहू की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और 21 फरवरी को हैदराबाद से आरोपी को गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर भुवनेश्वर लाया गया. पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, बैंक दस्तावेज और पासपोर्ट जब्त किए हैं. मामले की जांच जारी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












