
10 महीने के अयांश की जिंदगी दांव पर, नीतीश बोले- सरकार मदद नहीं कर सकती
AajTak
दुलर्भ बीमारी से जूझ रहे 10 महीने के अयांश को बचाने के लिए, जिस आर्थिक मदद की परिवार वालों की जरूरत है वह अब धीरे-धीरे बंद हो गई है. स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे की जान बचाने के लिए 16 करोड़ रुपये के एक इंजेक्शन की जरूरत है.
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 महीने के अयांश को बचाने के लिए, जिस आर्थिक मदद की परिवार वालों की जरूरत है वह अब धीरे-धीरे बंद हो गई है. स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे की जान बचाने के लिए 16 करोड़ रुपये के एक इंजेक्शन की जरूरत है. अयांश के माता-पिता की उम्मीदें फिर टूटने लगी हैं. दोनों ने बच्चे के जीवन के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है. बिहार के रहने वाले अयांश के माता-पिता नेहा सिंह और आलोक कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं, मगर इसके बावजूद सरकार ने अपने हाथ यह बोलकर खड़े कर दिए हैं कि सरकारी नियमों के हिसाब से इस प्रकार की मदद करने का कोई प्रावधान नहीं है. अयांश के माता-पिता बीते सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पहुंचे थे और उनसे मुलाकात करने की कोशिश की थी, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि, नीतीश कुमार ने अयांश के मामले को लेकर पहले ही कह दिया है कि सरकारी नियमों के मुताबिक उसकी कोई मदद नहीं की जा सकती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












