
10 दिन पहले ली मंत्री पद की शपथ... जानें करणपुर से चुनाव हारने वाले सुरेंद्र पाल टीटी की कहानी
AajTak
मंत्री बनने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हो गए थे. उन्होंने कहा था कि श्रीकरणपुर के मतदाता बहुत समझदार हैं, वे चुनाव जरूर जीतेंगे. हालांकि आज नतीजा उनकी उम्मीद के विपरीत आया है और वह करीब 11 हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं.
30 दिसंबर 2023... यानी आज से ठीक 10 दिन पहले बीजेपी ने राजस्थान सरकार में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया. तब बीजेपी के इस फैसले ने सभी को इसलिए चौंका दिया था, क्योंकि सुरेंद्र पाल बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए थे. हालांकि, उन्हें मंत्रालय आवंटित नहीं किया गया था. बीजेपी ने बाद में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को करणपुर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था. पार्टी को लगा था कि मंत्री बनाए जाने के बाद टीटी की जीत की उम्मीद काफी बढ़ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बीजेपी की रणनीति बुरी तरह से फेल हो गई.
मंत्री बनने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हो गए थे. उन्होंने कहा था कि श्रीकरणपुर के मतदाता बहुत समझदार हैं, वे चुनाव जरूर जीतेंगे. उन्होंने कहा था कि पार्टी ने उनके माध्यम से सिख समाज को सम्मानित किया. बीजेपी सभी 36 कौमों को साथ लेकर चलती है. बता दें कि पिछले महीने चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था. उसके बाद उपचुनाव की घोषणा हुई थी. कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा था.
शुरुआत से ही पीछे चल रहे थे टीटी
दरअसल, बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी शुरुआती राउंड में ही पीछे हो गए थे. दोपहर 11.50 बजे करणपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी 3 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे. इसके बाद 9वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह 4802 वोटों से आगे चल रहे थे. उन्हें 47930 वोट मिले थे. वहीं, बीजेपी के सुरेंद्र पाल को 43128 वोट मिले थे. इसके बाद दोपहर ढाई के बजे के आसपास फाइनल नतीजे भी घोषित हो गई और टीटी को हार का सामना देखना पड़ा.
'भजन लाल ने 15 दिसंबर को शपथ ली थी'
नियमों के मुताबिक, मंत्री बनने के बाद से सुरेंद्र पाल सिंह के पास विधायक चुने जाने के लिए छह महीने का समय है. 15 दिसंबर को बीजेपी के भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








