
10 करोड़ लोगों को 3 महीने तक सरकार की तरफ से फ्री इंटरनेट का दावा, जानें सच्चाई
AajTak
आज की तारीख में हर हाथ स्मार्टफोन हैं और इसे चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है. अगर तीन महीने तक अनलिमिटेड इंटरनेट मिले तो हर कोई इस ऑफर का लाभ उठाना चाहेगा.
आज की तारीख में हर हाथ में स्मार्टफोन हैं और इसे चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है. अगर तीन महीने तक अनलिमिटेड इंटरनेट मिले तो हर कोई इस ऑफर का लाभ उठाना चाहेगा. दरअसल, एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 3 महीने के लिए 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं को मुफ्त इंटरनेट प्रदान कर रही है. (Photo: File) इस वायरल मैसेज को इस तरह से लिखा है कि इससे हर कोई प्रभावित हो जाए. क्योंकि दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 3 महीने तक सरकार की तरफ से फ्री में 10 करोड़ लोगों को इंटरनेट की सुविधा मिलेगी. (Photo: File) वॉट्सऐप पर वायरल मैसेज में कहा गया है कि भारत सरकार ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 100 मिलियन यूजर्स को तीने महीने वाला रिचार्ज प्लान फ्री में देने का वादा किया है. इस मैसेज में आगे कहा गया है, 'अगर आपके पास जियो, एयरटेल या Vi का सिम कार्ड है तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. मैंने फ्रीच रिचार्ज पाया, आप भी कर सकते हो.' (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












