
10 अरब की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया ओलंपिक खिलाड़ी, मिली 25 साल जेल
AajTak
पूर्व ओलंपिक पदक विजेता नेथन बगाले को ड्रग्स स्मगलिंग के जुर्म में 25 साल की सजा सुनाई गई है. 45 साल के नेथन दो बार ओलंपिक सिल्वर पदक जीत चुके हैं. उनके साथ इस स्मगलिंग में उनके भाई ड्रू भी गिरफ्तार किए गए हैं. वे तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया में लगभग 10 अरब रुपयों की कोकेन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे.
पूर्व ओलंपिक पदक विजेता नेथन बगाले को ड्रग्स स्मगलिंग के जुर्म में 25 साल की सजा सुनाई गई है. 45 साल के नेथन दो बार ओलंपिक सिल्वर पदक जीत चुके हैं. उनके साथ इस स्मगलिंग में उनके भाई ड्रू भी गिरफ्तार किए गए हैं. वे तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया में लगभग 10 अरब रुपयों की कोकेन को तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. ड्रू और उनके एक साथी ने सैंकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते हुए एक शिप से 650 किलो कोकेन को उठाया था. जब ऑस्ट्रेलिया की नेवी पुलिस ड्रू और उनके साथी का पीछा किया था तो ये लोग भागते हुए ड्रग्स के पैकेट फेंक रहे थे. नेवी पुलिस ने 30 पैकेट को जब्त कर लिया था. गौरतलब है कि इस 650 किलो के व्हाइट पाउडर में 512 किलो प्योर कोकेन थी. मार्केट वैल्यू के हिसाब से इस कोकेन की कीमत 95 मिलियन डॉलर्स से 147 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 10 अरब रुपए हो सकती है. नेथन को साल 2019 में अरेस्ट किया गया था. नेथन ने इस ड्रग्स मिशन में बोट का इस्तेमाल किया था. नेथन ने इस बोट में जीपीएस सिस्टम और टेलीफोन सैटेलाइट किट का भी इस्तेमाल किया था.More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












