
1 लाख रुपये है अमन की सैलरी... लेकिन सेविंग कुछ नहीं, इस फॉर्मूले से खूब बचेगा पैसा!
AajTak
अमन की समस्या ये है कि उसे समझ में नहीं आ रहा है कि पैसे कहां खर्च हो जाते हैं. हर महीने वो चाहता है कि अगले महीने से बचत पर फोकस करेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता.
अमन की मंथली सैलरी 1 लाख रुपये है, यह एक अच्छी सैलरी है. परिवार भी छोटा है. लेकिन फिर भी पैसा बचता नहीं है, अमन कहता है कि किसी महीने कुछ बच जाता है, फिर अगले महीने उससे ज्यादा खर्च हो जाता है. ऐसे में कुल मिलाकर सैलरी अच्छी होने के बावजूद हाथ खाली है.
अमन को हर महीने की पहली तारीख को सैलरी (Salary) मिल जाती है. लेकिन महीने के आखिर में फिर सैलरी का इंतजार करना पड़ता है. अमन की समस्या ये है कि उसे समझ में नहीं आ रहा है कि पैसे कहां खर्च हो जाते हैं. हर महीने वो चाहता है कि अगले महीने से बचत पर फोकस करेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता.
अब अमन को क्या करना चाहिए, ताकि वित्तीय तौर पर वो आत्मनिर्भर हो, आने वाले फ्यूचर के लिए प्लानिंग कर पाएं. अमन को अपनी एक लाख की सैलरी में से कितना बचाना चाहिए और उस बचत राशि को कहां निवेश करने पर थोड़ा जोखिम के साथ मोटा रिटर्न मिल सके.
जानकारों के मुताबिक अमन की सैलरी अच्छी है और वो बचत को लेकर भी गंभीर हैं, ऐसे में वो वेल्थ क्रिएट (Wealth) करने के लिए इन फॉर्मूले को अपना सकते हैं. सबसे पहले अमन बजट बनाएं, अपनी आय और खर्चों की लिस्ट बनाएं. इससे आपको पता चलेगा कि आपके पास कितना पैसा बचत के लिए है.
कहां करें निवेश? अमन को अपनी आय का कम से कम 20% बचाना चाहिए. इससे आपको लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएट करने में मदद मिलेगी. इस राशि को आप शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, रियल एस्टेट और गोल्ड बॉन्ड समेत कई निवेश के विकल्पों में लगा सकते हैं. जिस तरह से अमन की उम्र अभी 30 के आसपास है, ऐसे में उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे विकल्पों पर कम फोकस करना चाहिए, क्योंकि वो जहां जॉब कर रहे हैं वहां PF में कंट्रीब्यूशन हो रहा है. हालांकि हमेशा डायवर्सीफाइ पोर्टफोलियो से जोखिम कम और रिटर्न अच्छा मिलता है.
लंबी अवधि के लिए निवेश करें निवेश हमेशा लंबी अवधि के लिए कीजिए. इससे आपको समय के साथ अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने में मदद मिलेगी. आज हर हाथ में मोबाइल है ऐसे में जब भी वक्त मिले तो रील देखने की बजाय फाइनेंस से जुड़ी चीजों को पढ़ें. साथ ही आप वित्तीय सलाहकार की भी मदद ले सकते हैं कि कैसे सेविंग करें और उसे कहां-कहां लगाएं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












