
1 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागा बंदर, देखती रह गई महिला, VIDEO
AajTak
55 साल की महिला ने बताया की उसके बैग में 1 लाख रुपये से अधिक कैश था. बैग छीनकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया. जब उसे इसमें से खाने को कुछ नहीं मिला तो उसने एक पहाड़ी पर जाकर उस बैग को नीचे फेंक दिया. महिला ने मदद की गुहार लगाई तो लोग रस्सी के सहारे खाई में उतरे.
55 साल की एक महिला उस वक्त दंग रह गई जब एक बंदर ने उसका रुपयों से भरा बैग छीन लिया. बंदर ने ये काम इतनी तेजी से किया कि महिला देखती रह गई. उसने बताया की बैग में 1 लाख रुपये से अधिक कैश था. बैग छीनकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया और लाख मिन्नतें करने के बाद नीचे नहीं उतरा. इतना नहीं जब बंदर को बैग में खाने को कुछ नहीं मिला तो उसने एक पहाड़ी पर जाकर उस बैग को नीचे फेंक दिया.
TheThaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला थाईलैंड के सिसाकेट प्रांत स्थित Khao Phra Wihan National Park का है, जहां इसी हफ्ते एक महिला घूमने आई थी. घूमते-घूमते टूरिस्ट महिला का सामना बंदरों के झुंड से हो गया. तभी एक बंदर ने उनका बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़कर बैठ गया. कुछ देर बाद वो बैग को लेकर एक पहाड़ी पर चला गया.
पहाड़ी पर जाने के बाद उसने बैग को खोला और जब उसमें से खाने का कोई सामान नहीं मिला तो बैग को गहरी खाई में फेंक दिया. ये देखकर महिला परेशान हो गईं और उन्होंने पार्क के रेंजर्स से संपर्क किया जिसके बाद रेंजर्स ने बैग वापस लाने के लिए अभियान शुरू किया जिसका वीडियो थाई मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है.
महिला ने बताया कि बैग में 50,000 Baht (करीब 1 लाख 18 हजार रुपये) कैश के अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज और आईडीकार्ड थे. लेकिन शरारती बंदर ने उनके हाथ से बैग छीनकर फेंक दिया.
रस्सी के सहारे खाई में उतरे रेंजर्स

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












