
लग्जरी गाड़ी से पहुंचा जनरल मेगा स्टोर, फिर 50 हजार का सामान लेकर ऐसे हुआ फरार
AajTak
दिल्ली रोड पर बने एक जनरल मेगा स्टोर में मास्क लगाकर एक शख्स लग्जरी गाड़ी से पहुंचा और पचास हजार का सामान लेकर स्टोर के कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया.
हरियाणा के रोहतक से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां दिल्ली रोड पर बने एक जनरल मेगा स्टोर में मास्क लगाकर एक शख्स लग्जरी गाड़ी से पहुंचा. इसके बाद उसने पचास हजार का सामान लेकर स्टोर के कर्मचारियों को चकमा दिया और फरार हो गया. स्टोर के कर्मचारियों का कहना है कि एक शख्स लग्जरी गाड़ी से स्टोर पर आया और सामान को खरीदने के नाम पर भारी मात्रा में जमा किया. लेकिन जब बिल भुगतान की बारी आई तो गाड़ी में पर्स होने की बात कहकर वापस आने की बात कही.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











