
चंद रुपयों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर चल रही घुसपैठ की मार्केट, आजतक के स्टिंग में खुलासा
AajTak
गृह मंत्रालय के अनुसार, भारत में बहु-तकनीकी दृष्टिकोण, हाईटेक सर्विलांस, नई पोस्ट, गहन गश्त, बाड़बंदी और फ्लड लाइटिंग से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी भी पिछले वर्षों की तुलना में घट गई है. अब यह संख्या वर्ष 2015 के 3,426 मामलों की तुलना में साल 2019 में घटकर महज 1,351 हो गई है.
बांग्लादेश की सीमा पर घुसपैठ के मामलों को देखते हुए भारत की ओर से कड़े सुरक्षा इतंजाम किए गए हैं. इसकी वजह से अब दोनों तरफ के मानव तस्कर कम सुरक्षित मार्गों से अवैध प्रवासियों को लाने ले जाने का काम मिलकर कर रहे हैं. गृह मंत्रालय के अनुसार, भारत में बहु-तकनीकी दृष्टिकोण, हाईटेक सर्विलांस, नई पोस्ट, गहन गश्त, बाड़बंदी और फ्लड लाइटिंग से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी भी पिछले वर्षों की तुलना में घट गई है. अब यह संख्या वर्ष 2015 के 3,426 मामलों की तुलना में साल 2019 में घटकर महज 1,351 हो गई है. छह साल पहले 5,900 से अधिक घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया था. लेकिन आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 में उनकी संख्या घटकर 2,175 रह गई है. आजतक/इंडिया टुडे की टीम ने जांच में पाया कि चुनाव की तरफ बढ़ रहे पश्चिम बंगाल की सीमा पर मानव तस्कर भी मनी चेंजर के रूप में काम करते हैं. वे अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगने वाले कमजोर सुरक्षा वाले रास्तों से अवैध प्रवासियों को लाने काम करते हैं. कोलकाता से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेट्रापोल एकीकृत चेक पोस्ट के पास सभार एंटरप्राइज मनी-चेंजिंग फेसिलिटी संचालित करने वाला बांका नामक शख्स भारत में अवैध एंट्री के नाम पर 15,000 रुपये प्रति व्यक्ति लेता है. उसने कबूल किया कि मानव तस्कर अब भारत-बांग्लादेश सीमा के दोनों तरफ ज्यादा मेल-मिलाप से काम करते हैं. उस शख्स ने आजतक/इंडिया टुडे के खोजी पत्रकार को बताया कि पहले लोग 3000 से 10000 रुपये तक देकर बार्डर पार करते थे. लेकिन अब यह काम 15000 से लेकर 17000 रुपये तक में होता है. लोग अपनी मर्जी से कुछ भी मांग लेते हैं. बांका ने खुलासा करते हुए बताया कि ये लोग दोनों देशों की जाली आईडी भी बनवाते हैं, ताकि दोनों तरफ के सीमा सुरक्षा बलों द्वारा संभावित गिरफ्तारी की हालत में मुक्त प्रवासी के तौर पर उनकी मदद की जा सके. बांका ने बताया कि अगर वे बांग्लादेश में पकड़े जाते हैं, तो एक बांग्लादेशी पते की आवश्यकता होती है और यदि वे भारत में पकड़े जाते हैं, तो एक भारतीय पते की ज़रूरत होती है. उसके आधार पर उन्हें छुड़ाना आसान हो जाता है.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







