
किसान आंदोलन LIVE: दिल्ली राजभवन घेराव के बाद जंतर-मंतर के लिए निकले राहुल-प्रियंका
AajTak
राहुल गांधी की अगुवाई में आज कांग्रेस पार्टी देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को इस मसले पर घेरते आए हैं.
कृषि कानून के मसले पर कांग्रेस पार्टी आज एक बार फिर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस की ओर से किसान अधिकार दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. दिल्ली में कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया. इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने की. Few glimpses of March. #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/zWaSw5amx2 तीनों काले कृषि कानून और बढ़ते तेल के दाम को लेकर राजभवन का घेराव करने जा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी, एमएलसी दीपक सिंह जी, दिलप्रीत जी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। डरी हुई योगी सरकार पुलिस को आगे करके जनता की आवाज को दबाना चाहती है।#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/iAFM472Onf किसानों के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। किसानों का दर्द ही देश का दर्द है। किसानों की तकलीफ ही देश की तकलीफ है। किसानों की आवाज ही देश की आवाज है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस है तैयार। विशाल राजनिवास घेराव- दिल्ली#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/14AcYXsSri .@Ch_AnilKumarINC Ji at the the protest site. #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/G5A5cb1dQz मोदी सरकार का काला बिल नंबर-3 आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 अनाज, दालें, खाद्य तेल, प्याज, आलू आदि को आवश्यक वस्तुओं से बाहर कर दिया गया है। मोदी सरकार का काला कानून नंबर 3 कालाबाजारी को कानूनी रूप दे रहा है। #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/mZRV7E0t5x कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट:
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







