
ट्रंप पर फेसबुक-ट्विटर की कार्रवाई का BJP ने किया विरोध, कहा- अनियंत्रित टेक कंपनियां लोकतंत्र के लिए खतरा
AajTak
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जो कि अमेरिका में अभी भी राष्ट्रपति हैं, उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा देना एक खतरनाक नजीर है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और बेंगुलुरु दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये उनलोगों के लिए सावधान हो जाने की चेतावनी है जो अनियंत्रित टेक कंपनियों से हमारे लोकतंत्र के खतरे को नहीं समझ पा रहे हैं.
अमेरिका की संसद कैपिटल हिल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के कब्जे की वजह से दुनिया भर में ट्रंप की किरकिरी हो रही है. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक कर दिया है. कई संगठनों और संस्थाओं ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस कदम का समर्थन किया है. Deplatforming Donald Trump, a sitting US president, sets a dangerous precedent. It has less to do with his views and more to do with intolerance for a differing point. Ironically, those who claim to champion free speech are celebrating. Big tech firms are now the new oligarchs. This must be wake up call for all who don’t yet understand threat to our democracies by unregulated big tech companies. If they can do this to POTUS, they can do this to anyone. Sooner India reviews intermediaries regulations, better for our democracy.@GoI_MeitY https://t.co/SWzaBfycJ8 हालांकि बीजेपी के दो युवा नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर इन दिग्गज टेक कंपनियों की कार्रवाई का विरोध किया है. ये दो बीजेपी नेता हैं बीजेपी के सूचना तकनीक विभाग के राष्ट्रीय इंचार्ज अमित मालवीय और बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







