
“मड़ई में रहे के मजबूर मुसहरन के लइके अब पढ़े जालें”
AajTak
कुशीनगर में बेहद उपेक्षा का दंश झेल रही मुसहर जाति के लिए शुरू की गई योगी सरकार की योजनाओं ने असर दिखाना शुरू किया है. मुसहर आबादी को बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं.
कुशीनगर जिले में सर्वाधिक मुसहर परिवार दुदही ब्लॉक के 36 ग्राम सभाओं में हैं. इस ब्लॉक के घुरपट्टी बांसगांव के मुसहर राजेंद्र की बातें वाकई गौर करने लायक हैं. "चार बरिस पहिले अउर आज के जिनगी में जमीन-आसमान जइसन फरीक आइल बा. राशन कारड ते बनल ही, हर महीना समय से राशन भी मिल जाला, जबकि पहिले राशन के कउन कहे कर्डवे नाही बनल रहे." वह बताते हैं, "जोगी जी ने हम्मन के खबर लिहलें त लकडवून (लॉकडाउन) में भी काम होत रहल." राजेंद्र मुसहर के आवास का निर्माण लॉकडाउन के ही दौरान हुआ, सौभाग्य योजना से निशुल्क बिजली कनेक्शन भी मिला. कुशीनगर के खड्डा ब्लॉक में 30 ग्राम सभाओं में मुसहरों की आबादी है. इस ब्लॉक के भेंडी जंगल गांव में 101 मुसहरों को आवास मिल गया है, जो गिनती के बचे हैं, उनका आवास भी स्वीकृत हो चुका है. भेंडी जंगल के चंद्रिका मुसहर अपने समाज की बेहतरी के लिए योगी सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहते हैं, “जोगी बाबा के सरकार में हम्मन के दुर्दशा दूर भइल. हमनी के मकान त मिलल ही, राशन पताई भी समय से मिली जाला. जीवन अइसन बदलि जाई, ई त कब्बो सोचले नाई गइल रहे."More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












