
हो जाइए तैयार! Tecno का खास डिजाइन वाला स्मार्टफोन होने वाला है भारत में लॉन्च, धूप में बदल जाएगा रंग
AajTak
Tecno Camon 19 Pro को हाल ही में लॉन्च किया गया था. अब इसके Mondrian Edition को पेश किया जा रहा है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके नए एडिशन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा. यानी सितंबर महीने में इस फोन को भारत में पेश किया जा सकता है.
Tecno आने वाले समय में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स को लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Camon 19 सीरीज भारत में पेश की थी. इस सीरीज में Tecno Camon 19, Camon 19 Neo और Camon 19 Pro पेश किए गए थे.
इस सीरीज में Tecno Camon 19 Pro सबसे महंगा स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 20,000 रुपये से ज्यादा है. इस फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. अब एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इसका स्पेशल एडिशन भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है.
MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition को लॉन्च देश में कर सकती है. इस फोन को सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है. इसको ग्लोबली पहले ही पेश किया जा चुका है.
भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के फीचर्स ग्लोबल वर्जन जैसे ही होंगे. आपको बता दें कि Tecno ने Camon 19 Pro Mondrian Edition को जुलाई महीने में पेश किया था. सनलाइट में Mondrian एडिशन अपने कलर को चेंज कर लेता है. इसमें सनलाइट ड्राइंग टेक्नोलॉजी दी गई है.
इसके ग्लोबल वैरिएंट में इसके बैक पर यूनिक डिजाइन दिय़ा गया है. इस पर सनलाइट आने के बाद इसका कलर बदल जाता है और ये अलग दिखने लगता है. इसके बैक पर डुअल रिंग कैमरा डिजाइन दिया गया है. इसके बैक पर ट्रिपल कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं.
Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition के स्पेसिफिकेशन्स

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











