
हो गया फाइनल... वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में करेंगे प्रचार
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने वरुण गांधी को पीलीभीत से इस बार लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया है. उनकी जगह जितिन प्रसाद को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है. वरुण की मां मेनका गांधी को भाजपा ने सुल्तानपुर से फिर टिकट दिया है.
वरुध गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी टीम ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी और कहा कि वरुण अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार पर फोकस करेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने वरुण गांधी को पीलीभीत से इस बार लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया है. उनकी जगह जितिन प्रसाद को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है. वरुण की मां मेनका गांधी को भाजपा ने सुल्तानपुर से फिर टिकट दिया है. बता दें कि वरुण गांधी नामांकन पत्र खरीदा था, जिसके बाद ऐसी चर्चाएं थीं कि वह बीजेपी से बगावत करके पीलीभीत से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन उनकी टीम ने बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.
इससे पहले यूपी भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने वरुण गांधी गांधी का टिकट काटे जाने पर कहा था कि इस बार पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का असवर नहीं दिया है, लेकिन वह हमारे साथ हैं. उनके बारे में पार्टी नेतृत्व ने जरूर कुछ बेहतर ही सोच रखा होगा. अधीर रंजन चौधरी द्वारा वरुण को कांग्रेस में आने का न्योता देने पर भूपेंद्र सिंह ने कहा, 'वरुण गांधी भाजपा के सच्चे सिपाही हैं. पूरा भरोसा है कि वह भाजपा में ही रहेंगे. वह गांधी परिवार से आते हैं और भाजपा ने ही उन्हें तीन बार सांसद बनाया'. अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया था कि वरुण का संबंध गांधी परिवार से है इसलिए भाजपा ने उनका टिकट काट दिया.
अधीर रंजन ने कहा, 'वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए. अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो हमें खुशी होगी. वरुण एक कद्दावर और बेहद काबिल नेता हैं. उनका गांधी परिवार से संबंध है इसलिए बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. हम चाहते हैं कि अब वह कांग्रेस में शामिल हो जाएं'. बीते कुछ वर्षों में वरुण गांधी लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. कभी केंद्र की मोदी सरकार तो कभी राज्य की योगी सरकार पर निशाना साध रहे थे. माना जाता है कि पार्टी लाइन से अलग स्टैंड लेने की वजह से उनकी स्थिति कमजोर हुई और भाजपा ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











