
हो गया ऐलान, Taliban राज पार्ट-2 में फिर लौटेगा जुल्म और बर्बरता का दौर, देखें
AajTak
तालिबान का असल और बेहद बदसूरत चेहरा एक बार फिर से दुनिया के सामने आ गया है. अफगानिस्तान में बर्बरता और मध्ययुगीन सजाओं का वो दौर फिर से लौटने वाला है. तालिबान राज पार्ट-2 में आम लोगों पर जुल्म-जबरदस्ती यहां तक कि हत्याओं की भी कई खबरें आई हैं लेकिन पिछली बार की तरह बर्बरता की तस्वीरें की अभी तक नहीं दिखी थीं. लेकिन हेरात में जो हुआ वो भयानक है. अब अफगानिस्तान में इससे भी ज्यादा भयानक दौर लौटने वाला है और खुद तालिबान इसका ऐलान कर चुका है. एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं जो तालिबान के गुण गाते नहीं थक रहे हैं और दूसरी तरफ है तालिबान जो बार बार दुनिया को दिखा दे रहा है कि क्यों कोई उस पर भरोसा करने को तैयार नहीं है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











