
होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का विशेष इंतजाम, ओवर स्पीडिंग पकड़ने के लिए लगाए रडार
AajTak
ऐसे लोग जो ओवर स्पीड में गाड़ी चलाते हैं. उल्टा सीधा स्टंटबाजी करते हैं. तीन सवारी बिठाते हैं, बिना हेलमेट हैं या बिना लाइसेंस के चलते हैं. या नाबालिग हैं, ऐसे सभी बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने इंतजाम कर लिए हैं.
होली पर भांग, दारु, गांजा पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने अपने प्लान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है. ऐसे लोग जो ओवर स्पीड में गाड़ी चलाते हैं. उल्टा सीधा स्टंटबाजी करते हैं. तीन सवारी लेकर चलते हैं, बिना हेलमेट हैं या बिना लाइसेंस के चलते हैं. या नाबालिग हैं, ऐसे सभी बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने इंतजामात कर लिए हैं. 29 मार्च, सोमवार के दिन देश भर में होली मनाई जाएगी. बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए और दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस, स्पेशल चेकिंग टीम तैनात करेगी. ये स्पेशल चेकिंग टीम हर प्रमुख चौराहे पर तैनात की जाएगी, या ऐसे सभी पॉइंट्स पर जहां दुर्घटना की संभवनाएं हैं, वहां पर ट्रैफिक पुलिस की स्पेशल चेकिंग टीम तैनात की जा रही हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











