
होली के दौरान विवाद के बाद भुवनेश्वर में दो लोगों की हत्याएं, छह आरोपी गिरफ्तार
AajTak
ओडिशा के मंचेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में होली समारोह के दौरान हुई दो हत्याओं के सिलसिले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल होली के दौरान आयुष्मान पति और आरोपी तनमय बेहरा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. यह बहस इतनी बढ़ गई कि तनमय बेहरा ने गुस्से में आकर आयुष्मान पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी. हत्या की दूसरी वारदात साहिद नगर थाना क्षेत्र के शांतिपल्ली बस्ती में हुई थी.
ओडिशा पुलिस ने रविवार को होली समारोह के दौरान हुई दो हत्याओं के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. ये हत्याएं शाहिद नगर और मंचेश्वर थाना क्षेत्रों में हुईं थी. पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, बल्कि यह झगड़े होली समारोह के दौरान हुई बहस के बाद हुए.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मंचेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में होली के दौरान आयुष्मान पति (30) और आरोपी तनमय बेहरा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. यह बहस इतनी बढ़ गई कि तनमय बेहरा ने गुस्से में आकर आयुष्मान पर चाकू से हमला कर दिया.
घायल आयुष्मान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी तनमय बेहरा पिपिली इलाके में छिप गया था. गिरफ्तारी के डर से उसने ज़हरीला फल (डिमिरी फल) खा लिया था, लेकिन उसे समय रहते मंगलपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
तनमय बेहरा को भगाने में मदद करने के आरोप में पद्मनाभ बेहरा (35), प्रशांत बेहरा (40) और समीर कुमार स्वैन (25) को भी गिरफ्तार किया गया है. दूसरी घटना साहिद नगर थाना क्षेत्र के शांतिपल्ली बस्ती में हुई, जहां होली के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया. शराब के नशे में बहस के बाद, 20 साल के बाना गुनी ने 25 साल के गोपी गुनी को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में बाना गुनी और एक 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. इन दो मामलों के अलावा, होली के दिन गंजाम, संबलपुर, कटक और अंगुल जिलों में भी चार अन्य हत्याएं हुईं. पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










