
होटल-शोरूम, रोहिंग्याओं की झुग्गियां... 753 निर्माण पर चला बुलडोजर, मेवात-नूंह हिंसा के आरोपियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
AajTak
हरियाणा के मेवात-नूंह में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी. इसी दौरान यात्रा पर पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह दो समुदायों में हिंसा में बदल गई. हिंसा को लेकर अब तक 56 FIR दर्ज की गई हैं. 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही प्रशासन का बुलडोजर एक्शन भी जारी है.
नूंह में हिंसा के बाद हरियाणा सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है. रविवार को हिंसा प्रभावित नूंह में प्रशासन ने एक होटल समेत कई अवैध संरचनाओं पर बुलडोजर चला दिया. आरोप है कि नूंह में शोभायात्रा के दौरान जब हिंसा भड़की थी, तब इन्हीं जगहों से शोभायात्रा पर पथराव किया गया था.
नूंह में नलहर रोड चौक के पास 3 मंजिला सहारा होटल, एक रेस्टोरेंट और टाइल्स के एक शोरूम पर बुलडोजर चला दिया गया. एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि ये निर्माण अवैध थे और हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने इनका इस्तेमाल पत्थर फेंकने के लिए किया था. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लोगों ने सहारा होटल की छत से पत्थर फेंके और फायरिंग की.
उन्होंने बताया कि होटल मालिक को सबकुछ पता था, लेकिन इसके बाद भी उसने अपराधियों को पत्थर इकट्ठा करने से नहीं रोका. चार बुलडोजर से होटल को 4 घंटे में ढहा दिया गया. नूंह के डिप्टी कमिश्नर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जिले में अवैध निर्माण और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. पूरे नूंह में जारी है कार्रवाई
नूंह में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. अब तक 37 जगहों पर 57.5 एकड़ जमीन से अवैध निर्माण हटा दिए गए हैं. नूंह में अब तक 162 स्थाई और 591 अस्थाई निर्माण गिराए जा चुके हैं. इतना ही नहीं नूंह के पुन्हाना, पिंगनवा, नगीना, टौरू और फिरोजपुर झिरका में प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने अर्धसैनिक बल और पुलिस के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाया.
हिंसा के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस हिंसा में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है. लगातार अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. अब तक 56 FIR दर्ज की गई हैं. 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 8 लोगों को पड़ोसी राजस्थान के भरतपुर-अलवर से गिरफ्तार किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









