
होटल लेवाना में कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले अंश कौशिक भी ठहरे थे, CM योगी ने जाना हाल
AajTak
रविवार को होटल लेवाना में अग्निकांड के बाद योगी सरकार एक्शन में है. अग्निकांड में 4 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग झुलस गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पीड़ितों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. सीएम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अंश कौशिक से घटना के बारे में जानकारी ली.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होटल लेवाना में हुए भीषण अग्निकांड की घटना में बड़ी जानकारी सामने आई है. इस होटल में अग्निकांड के वक्त कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले अंश कौशिक भी ठहरे हुए थे. अंश को फायर टीम ने रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल पहुंचाया था. इस बात का पता तब चला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ितों का हाल जानने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे. सीएम योगी यहां अंश के बेड पर पहुंचे और उनका हाल जाना.
बता दें कि रविवार को होटल लेवाना में अग्निकांड के बाद योगी सरकार एक्शन में है. अग्निकांड में 4 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग झुलस गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पीड़ितों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. सीएम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अंश कौशिक से घटना के बारे में जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया. सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. आनंद ओझा ने बताया कि अंश कौशिक (35 साल) का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य और स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं.
अंश के पिता का मार्शल आर्ट में बड़ा नाम
जानकारी के मुताबिक, अंश कौशिक ने 2010 से अब तक 10 राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है. इनमें 7 में गोल्ड और 3 में सिल्वर मेडल जीते हैं. इसके अलावा 2019 के कामनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड जीता था. इसी साल मई में हुई IGF गोल्ड गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड जीता था. बता दें कि अंश के पिता अनिल कौशिक विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्ट के गुरुओं में एक हैं.
ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं पीड़ित
बताते चलें कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लेवाना में 30 कमरे हैं. घटना के वक्त 18 कमरों में 35 लोग मौजूद थे. सोमवार सुबह करीब 7 बजे होटल की किचन में आग लगना बताया गया है. घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी होने पर यूपी सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, होटल से रेस्क्यू किए गए घायलों को लखनऊ सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि धुआं उनके फेफड़ों तक पहुंच गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








