
'होटल खाली कर दो या अंजाम भुगतने को तैयार रहो...', दिल्ली के कारोबारी को बिश्नोई गैंग की धमकी!
AajTak
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में रहने एक होटल कारोबारी को विदेशी नंबर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है. धमकी में कहा गया कि होटल खाली कर दो या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. सामने आया है कि ये धमकी भरे फोन 18 दिसंबर और 20 दिसंबर को आए थे.
गोल्डी बराड़ और बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर धमकी देने के मामलों में कमी नहीं आ रही है. लगातार कारोबारियों को दोनों गैंगस्टर्स का नाम लेकर धमकाने की खबरें सामने आती रही हैं. राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है. यहां दिल्ली के महिपालपुर के एक कारोबारी को धमकी देने का मामला सामने आया है. होटल कारोबारी को विदेश नंबर से फोन आया, जिसमें उसे होटल खाली करने को लेकर धमकाया गया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
18 और 20 दिसंबर को आए थे फोन जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के महिपालपुर इलाके में रहने एक होटल कारोबारी को विदेशी नंबर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है. धमकी में कहा गया कि होटल खाली कर दो या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. सामने आया है कि ये धमकी भरे फोन 18 दिसंबर और 20 दिसंबर को आए थे. फोन करने वाले ने कहा कि वो गोल्डी बराड़-लारेंस बिश्नोई गैंग से हैं. होटल कारोबारी ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है. दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने में केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच जारी है.उत्तर प्रदेश के व्यवसायी को भी दी थी धमकी बता दें कि गोल्डी बरार और बिश्नोई गैंग लगातार कारोबारियों को धमकी देते रहे हैं. इसी साल सितंबर में उत्तर प्रदेश के एक बड़े व्यवसाई को गोल्डी बराड़ ने धमकी दी थी. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पश्चिमी यूपी में रामपुर के कारोबारी को वॉयस नोट भेजकर यह धमकी है. कारोबारी के पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से जबरन वसूली का फोन आया है. व्हाट्सऐप पर आई कॉल उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था. फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गोल्डी बराड़ बताया और कहा कि सावधान रहना तुझ पर नजर है मेरी. शिकायतकर्ता ने पहले सोचा कि यह एक फर्जी कॉल है, लेकिन उसे 12 सितंबर को उसी नंबर से फिर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने उसे फिर से धमकी दी थी.
दिल्ली पुलिस ने दो शूटर्स को गिरफ्तार इसी महीने दिसंबर में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. क्राइम ब्रांच ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया. ये वहीं शूटर हैं जो 3 दिसंबर 2023 को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे.दोनो शूटर्स के नाम आकाश और अखिल हैं जो हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









