
हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को बताया डॉक्टर, की मरीज की सर्जरी, फिर...
AajTak
पाकिस्तान के एक हॉस्पिटल में जो हुआ, उसे जानकर हैरान रह जाएंगे. यहां एक पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को डॉक्टर बताकर महिला मरीज की सर्जरी कर डाली.
पाकिस्तान के एक हॉस्पिटल में जो हुआ, उसे जानकर हैरान रह जाएंगे. यहां एक पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को डॉक्टर बताकर महिला मरीज की सर्जरी कर डाली. वेबसाइट the guardian की रिपोर्ट के मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ, जब सर्जरी के दो सप्ताह बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिवार के लोग उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई. इस दौरान उन्हें पता चला कि सर्जरी करने वाला डॉक्टर नहीं, बल्कि हॉस्पिटल का सिक्योरिटी गार्ड था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) पाकिस्तान के लाहौर स्थित मेयो हॉस्पिटल की ये पूरी घटना है. बताया गया है कि यहां पर शमीमा बेगम नाम की 80 वर्षीय महिला दो सप्ताह पहले पीठ में हुए घाव की सर्जरी कराने के लिए गई थी. शमीमा बेगम की सर्जरी तो हुई, लेकिन ये सर्जरी डॉक्टर ने नहीं, बल्कि हॉस्पिटल के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने की. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 'यह बहुत बड़ा अस्पताल है. ऐसे में हर समय हम इस बात से अपडेट नहीं रह सकते हैं कि कौन क्या कर रहा है.' इस अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि ऑपरेशन थियेटर में सिक्योरिटी गार्ड ने कैसी सर्जरी की थी. उस दौरान एक क्वालिफाइड टेक्निशियन भी उसके साथ मौजूद था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












