
हैवानियत! ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर शख्स को 8 बार रौंदा, बचाने के बदले लोग खड़े होकर बनाते रहे Video
AajTak
भरतपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस लड़ाई में एक शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर डाली. उसे 8 बार ट्रैक्टर से कुचला गया. पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. इसमें जांच जारी है.
राजस्थान के भरतपुर में दो पक्षों के बीच विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हो गया. जिसमें एक शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई. हैवानियत की हद इतनी कि एक बार नहीं, बल्कि शख्स को 8 बार ट्रैक्टर से कुचला गया. परिजनों ने हालांकि शख्स को बचाने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर वाले के सामने उनकी एक न चली. वो बस तेजी से शख्स के ऊपर ट्रैक्टर चलाता ही रहा.
उधर कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. दो पक्षों के बीच लड़ाई जमीन को लेकर शुरू हुई थी. इस लड़ाई में 12 लोग भी घायल हुए हैं. उन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला बयाना थाना इलाके के गांव अड्डा का है. जानकारी के मुताबिक, गांव के दो पक्ष बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है.
दोनों पक्षों के बीच तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से बयाना थाने में शिकायत दर्ज हुई थी और पुलिस ने दोनों ही पक्षों के करीब 22 लोगों को पाबंद किया गया था. लेकिन बुधवार को बहादुर सिंह गुर्जर पक्ष के लोग विवादित जमीन को ट्रैक्टर लेकर जोतने के लिए चले गए. जिसकी सूचना जब दूसरे पक्ष अतर सिंह गुर्जर के परिवार को लगी को वे वहां विरोध करने पहुंच गए. खेत की जुताई के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ. जब 45 वर्षीय निर्पाठ सिंह गुर्जर ट्रैक्टर को रोक कर विरोध करने की कोशिश कर रहा था तभी ट्रैक्टर चालक ने उसको कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
8 बार शख्स को ट्रैक्टर से कुचला
झगड़े को देखने के लिए ग्रामीण भी काफी संख्या में वहां एकत्रित हो गए. लेकिन वे सिर्फ तमाशबीन होकर यह मंजर देखते रहे और वीडियो बनाते रहे. निर्पाठ सिंह गुर्जर के परिजनों ने उसे हालांकि, बचाने की कोशिश की. लेकिन ट्रैक्टर चालक इतनी तेजी से ट्रैक्टर को निर्पाठ सिंह गुर्जर के ऊपर बार-बार चढ़ा रहा था कि अगर कोई और आगे आता भी तो उसे भी वह कुचल देता.
ट्रैक्टर चालक ने 8 बार निर्पाठ के ऊपर से वाहन चलाया, जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं. सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बयान लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. निर्पाठ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







