
'हैदर नहीं अब उसे मीणा बुलाएं...', वकील AP सिंह ने बताया सीमा का नया नाम
AajTak
वकील एपी सिंह सीमा हैदर से मिलने के लिए नोएडा के रबूपुरा पहुंचे. उन्होंने कहा कि सीमा अब सचिन की पत्नी है. इसलिए उसे सीमा हैदर नहीं, बल्कि सीमा मीणा बोला जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि सीमा की तबीयत अभी ठीक नहीं है. सीमा को भारतीय जांच एसेंजियों और यूपी पुलिस पर पूरा भरोसा है. वो हर तरह की जांच के लिए तैयार है.
ATS की पूछताछ के बाद नोएडा पुलिस ने पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले की जांच तेज कर दी है. सीमा पाकिस्तान की नागरिक है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए उसके दस्तावेज पाकिस्तान एंबेसी भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी. उधर, सोमवार को सीमा हैदर से मिलने के लिए एडवोकेट एपी सिंह नोएडा पहुंचे, जहां वह सचिन के साथ रह रही हैं.
वकील एपी सिंह ने बताया, ''मैं सीमा से मिलने नोएडा के रबूपुरा पहुंचा था. उसकी तबीयत बहुत खराब है. मैंने उससे बात की. सीमा को भारतीय जांच एसेंजियों और यूपी पुलिस पर पूरा भरोसा है. वो हर तरह की जांच के लिए तैयार है. जैसे भारत में बाहरी देश वालों को नागरिकता मिलती आई है. वैसे ही सीमा को भी नागरिकता मिलनी चाहिए.''
एपी सिंह ने कहा कि सीमा अब हिंदू बन चुकी है और उसने सचिन मीणा से शादी भी कर ली है. इसलिए उसे सीमा हैदर नहीं, बल्कि सीमा मीणा बोला जाना चाहिए. वह पाकिस्तान से बेशक भारत आई है, लेकिन उसना इरादा गलत नहीं है. उसे भारत का वीजा नहीं मिल रहा था इसलिए उसे नेपाल के जरिए अवैध तरीके से भारत आना पड़ा. इसमें कुछ गलत नहीं है. प्यार, युद्ध और राजनीति में इतना तो चलता ही है.
वकील एपी सिंह ने आगे कहा कि सीमा अब भारत की बेटी है. वह नेपाल से भारत आई है और नेपाल के साथ तो हमारा रोटी और बेटी का रिश्ता है. हमें पूरी उम्मीद है कि भारत सरकार उसे यहां की नागरिकता जरूर देगी.
'सीमा का प्यार सच्चा है'
उन्होंने कहा, ''पहले सीमा पार से गोलियां आती थीं. अब डोली आई है. लेकिन जहां तक मुझे पता है सीमा का प्यार सच्चा है. उसने नेपाल के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सचिन से शादी की है. अगर उस पर तब भी शक है तो सीमा का लाई डिके्टर टेस्ट या पॉलीग्राफी टेस्ट भी करवा सकते हैं. बेशक सीबीआई या RAW से इस मामले की जांच करवा ली जाए. लेकिन अगर सीमा निर्दोष पाई जाती है तो उसे भारत की नागरिकता जरूर मिलनी चाहिए. जैसे समय-समय पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से आए लोगों को मिलती रही है. सीमा की सुरक्षा भी सुनिश्चित करवाई जानी चाहिए.''

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










