हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग, 8 मजदूर जिंदा जले; सभी बिहार के रहने वाले
AajTak
हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 8 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इन्हें अस्पताल में ले जाया गया है. जहां शवों का पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई होगी. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. मारे गए सभी मजदूर बिहार से थे.
हैदराबाद में बड़ा हादसा हो गया. यहां बोयागुड़ा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 8 लोग जिंदा जल गए. मरने वाले सभी लोग बिहार के थे और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे. अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है.
हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 8 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इन्हें अस्पताल में ले जाया गया है. जहां शवों का पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई होगी. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. मारे गए सभी मजदूर बिहार से थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.